नगर पालिका की बैठक में मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश

 मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार  में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा  ने साफ-सफाई की व्यवस्था और मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया आदि से बचाव पर चर्चा एवं निर्देश देते हुये कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे  संचारी रोग नियंत्रण  एवं दस्तक अभियान में पूरी तत्परता के साथ क्रियान्वयन कराया जाय.

जलभराव और फॉगिंग पर विशेष फोकस

बैठक में वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव सहित अन्य आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई. अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में बीमारियां बढ जाती है. ऐसे में नगर पालिका के सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान और तेज कर दिया जाय. बैठक में मुख्य रूप से सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही सफाई से जुड़े सफाई नायक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे.

अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा, भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा, भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Jun 2026 By Vikas kumar

नगर पालिका की बैठक में मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश

 मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार  में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा  ने साफ-सफाई की व्यवस्था और मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया आदि से बचाव पर चर्चा एवं निर्देश देते हुये कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे  संचारी रोग नियंत्रण  एवं दस्तक अभियान में पूरी तत्परता के साथ क्रियान्वयन कराया जाय.

जलभराव और फॉगिंग पर विशेष फोकस

बैठक में वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव सहित अन्य आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई. अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में बीमारियां बढ जाती है. ऐसे में नगर पालिका के सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान और तेज कर दिया जाय. बैठक में मुख्य रूप से सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही सफाई से जुड़े सफाई नायक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/strict-instructions-regarding-prevention-of-mosquito-borne-diseases-in-municipal/article-25769
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है