बस्ती की 144 परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश

बस्ती की 144 परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश
बस्ती की 144 परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश

50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उन्होंने हर परियोजना की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले लिखित प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजें.

मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और धीमी गति मिलने पर संबंधित संस्था पर कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा में पाया गया कि मंडल में बस्ती की 144, सिद्धार्थनगर की 128 और संतकबीरनगर की 87 परियोजनाओं के सापेक्ष कुल प्रगति 86.96% है. उन्होंने कहा कि बचे हुए काम तय समय में हर हाल में पूरे किए जाएँ. जो परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द शासन की गाइडलाइन के अनुसार हैंडओवर किया जाए.

मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जहाँ बजट की कमी है, वहाँ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाए ताकि कार्य प्रभावित न हो. अधिकारियों से कहा गया कि वे विभागीय CMS पोर्टल पर प्रगति लगातार अपडेट करें, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो.

बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया. बैठक में बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सिद्धार्थनगर के बलराम सिंह, संतकबीरनगर के जयकेश त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकांत पांडेय और संबंधित विभागों व संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है