दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक में बनी रणनीति

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक में बनी रणनीति
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक में बनी रणनीति

बस्ती (Basti News) . दीवानी न्यायालय कर्मचारी  संघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अशोक  कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुई. बैठक में दीवानी न्यायालय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण एवं अन्य भूमिका पर विचार किया गया.

सचिव चन्द्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि एक दशक से अधिक समय के बाद संघ का गठन हुआ है, पूरा प्रयास होगा कि नयी कार्यकारिणी अपने दायित्वों पर खरा उतरे. यदि किसी कर्मचारी के समक्ष कोई समस्या आती है या नीतिगत स्तर पर कोई मांग हो उसे पूरा कराने के लिये यथा संभव प्रयास जारी रहेगा. उपाध्यक्ष अखिलेश नायक ने कहा कि दीवानी न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों की जो भी समस्यायें आयेंगी उनका   सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराया जायेगा.

संघ की बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त सचिव आदर्श श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल, अरूण कुमार मौर्य, सुनील कुमार, शुभम श्रीवास्तव, सन्तोष इलाहाबादी, शिवशंकर शुक्ल, अवध बिहारी श्रीवास्तव, सरयू प्रसाद आदि उपस्थित रहे.

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

 

Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान यह भी पढ़ें: Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है