बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायता
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना निवासी लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सपा बस्ती की ओर से 1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हर स्तर पर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया. उनके साथ रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, नगर पंचायत अध्यक्ष रूधौली धीरसेन निषाद, पूर्व प्रमुख गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, गीता भारती, विजय विक्रम आर्य सहित कई वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद रहे.
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. पार्टी ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए.
समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।