बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई-बिजली संकट पर सरकार को घेरा

बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने तपती गर्मी के बीच बढती मंहगाई, पेट्रोल डीजल, सीएनजी के दामों में वृद्धि, यूरिया खाद के संकट, नीट परीक्षा में धांधली, सीबीएसई रीक्षा में सवाल पूंछने पर छात्रों को पाकिस्तानी बता देने, बढती बेरोजगारी, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली सहित जनहित के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाध्किारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा.

जनहित के मुद्दों पर सरकार घिरी, संघर्ष तेज करने का आह्वान

ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, इरान युद्ध के नाम पर देश में सुनियोजित ढंग से मंहगाई को बढाया जा रहा है. परीक्षाओं में धांधली से छात्र परेशान हैं. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है. यदि शीघ्र समाधान न हुआ तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ जायेंगी. कहा कि अब तो संघर्ष का ही रास्ता बचा है.

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर समाजवादी निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु  केन्द्र और यूपी की सरकार चुप्पी साधे हुये हैं. भाजपा नफरत फैला कर बुनियादी सवालों से बच रही है. ऐसे में जनता को आगे आकर संघर्ष तेज करना होगा.

बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी यह भी पढ़ें: बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी

राज्यपाल को भेजे 9 सूत्रीय ज्ञापन में  महंगाई, बिजली संकट, कानून व्यवस्था, किसानों के बकाया भुगतान और महिलाओं की सुरक्षा, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों सहित जनता से जुड़े अनेक मुद्दे शामिल हैं. सपा नेताओं ने जिले में हो रही लगातार बिजली कटौती और जले ट्रांसफार्मरों को समय से न बदले जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली संकट से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता यह भी पढ़ें: बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता

ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई. साथ ही जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी नजदीकी क्षेत्रों में लगाने की मांग की गई, ताकि सीमित ईंधन उपलब्धता के बीच उन्हें राहत मिल सके.

बस्ती: डायट परिसर में बड़े मंगल पर भक्ति का माहौल, हुआ विशाल भंडारा यह भी पढ़ें: बस्ती: डायट परिसर में बड़े मंगल पर भक्ति का माहौल, हुआ विशाल भंडारा

समाजवादी पार्टी ने वाल्टरगंज एवं अठदमा चीनी मिल से जुड़े किसानों और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने, जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोक लगाने, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की. सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी.

ज्ञापन सौंपने वालों मंें मुख्य रूप से धीरसेन निषाद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, राम सिंह यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, रहमान सिद्दीकी, अखिल यादव, मोनू यदुवंश, मो. सलीम, समीर चौधरी, हिमांशु सिंह ‘रानू’, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, विजय व्रिकम आर्या, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, राजेन्द्र चौरसिया, राहुल सोनकर, विशाल सोनकर, मोहम्मद नसीम, डी.के., सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, तूफानी यादव, सुशील यादव, भोलू अंसारी, प्रमोद यादव, प्रशान्त यादव, गुलाब सोनकर, हनुमान चौधरी, राजमोहन चौधरी, अकुर गौतम, रितिक कुमार, कुलदीप मौर्य, गौरीशंकर यादव, दिनेश तिवारी, पंकज कुमार गौतम, रमेश गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 May 2026 By Vikas kumar

बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई-बिजली संकट पर सरकार को घेरा

बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने तपती गर्मी के बीच बढती मंहगाई, पेट्रोल डीजल, सीएनजी के दामों में वृद्धि, यूरिया खाद के संकट, नीट परीक्षा में धांधली, सीबीएसई रीक्षा में सवाल पूंछने पर छात्रों को पाकिस्तानी बता देने, बढती बेरोजगारी, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली सहित जनहित के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाध्किारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा.

जनहित के मुद्दों पर सरकार घिरी, संघर्ष तेज करने का आह्वान

ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, इरान युद्ध के नाम पर देश में सुनियोजित ढंग से मंहगाई को बढाया जा रहा है. परीक्षाओं में धांधली से छात्र परेशान हैं. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है. यदि शीघ्र समाधान न हुआ तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ जायेंगी. कहा कि अब तो संघर्ष का ही रास्ता बचा है.

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर समाजवादी निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु  केन्द्र और यूपी की सरकार चुप्पी साधे हुये हैं. भाजपा नफरत फैला कर बुनियादी सवालों से बच रही है. ऐसे में जनता को आगे आकर संघर्ष तेज करना होगा.

राज्यपाल को भेजे 9 सूत्रीय ज्ञापन में  महंगाई, बिजली संकट, कानून व्यवस्था, किसानों के बकाया भुगतान और महिलाओं की सुरक्षा, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों सहित जनता से जुड़े अनेक मुद्दे शामिल हैं. सपा नेताओं ने जिले में हो रही लगातार बिजली कटौती और जले ट्रांसफार्मरों को समय से न बदले जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली संकट से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई. साथ ही जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी नजदीकी क्षेत्रों में लगाने की मांग की गई, ताकि सीमित ईंधन उपलब्धता के बीच उन्हें राहत मिल सके.

समाजवादी पार्टी ने वाल्टरगंज एवं अठदमा चीनी मिल से जुड़े किसानों और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने, जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोक लगाने, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की. सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी.

ज्ञापन सौंपने वालों मंें मुख्य रूप से धीरसेन निषाद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, राम सिंह यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, रहमान सिद्दीकी, अखिल यादव, मोनू यदुवंश, मो. सलीम, समीर चौधरी, हिमांशु सिंह ‘रानू’, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, विजय व्रिकम आर्या, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, राजेन्द्र चौरसिया, राहुल सोनकर, विशाल सोनकर, मोहम्मद नसीम, डी.के., सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, तूफानी यादव, सुशील यादव, भोलू अंसारी, प्रमोद यादव, प्रशान्त यादव, गुलाब सोनकर, हनुमान चौधरी, राजमोहन चौधरी, अकुर गौतम, रितिक कुमार, कुलदीप मौर्य, गौरीशंकर यादव, दिनेश तिवारी, पंकज कुमार गौतम, रमेश गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/sps-big-demonstration-in-basti-surrounds-government-on-inflation-electricity-crisis/article-25684
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है