बस्ती में मतदाता सूची अपडेट की रफ्तार तेज, 62% काम पूरा, प्रशासन अलर्ट मोड में
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में कुल 19,00,430 मतदाताओं के मुकाबले 19,00,115 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. अब तक 11,84,380 मतदाताओं के गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है.
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि एसआईआर अपडेट कराने में बीएलओ का सहयोग करें ताकि काम समय पर पूरा हो सके. बस्ती मंडल डाटा अपडेट में प्रथम स्थान पर है और अब तक 62.32 प्रतिशत फीडिंग हो चुकी है.
अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने का मौका मिलेगा. साथ ही मतदाता चाहें तो voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं भी फॉर्म भर सकते हैं.
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, सुभाष चन्द्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बीएलए मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है