असम की जीत में प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का विशेष योगदान- अरविन्द पाल

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से बस्ती में खुशी की लहर है. भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में बनकटी कस्बे में  विजय यात्रा निकालकर बंगाल, असम, पुण्डीचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशियों को साझा किया गया. भाजपा के ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में सीडीए एकेडमी  से बनकटी बाजार तक विजय जुलूस निकाला और खुशियों को साझा किया. जुलूस में भाजपा के दिलीप पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, अच्युत पाण्डेय, परमात्मा यादव के साथ ही सैकड़ो शामिल रहे. विजय जुलूस में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह ंत्री अमित शाह, असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के चित्र की तख्तिया लेकर चल रहे थे.

भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है.  खास तौर पर बस्ती की धरती से जुड़े वरिष्ठ नेता  वर्ष 2024 से असम प्रदेश के प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने  संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया. यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा ने असम में बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत की.

कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा और समर्पण का संचार करते हुए उन्होंने संगठन को एक नई दिशा दी. उनकी रणनीति का ही परिणाम है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता गया और चुनाव में इसका स्पष्ट असर देखने को मिला. इससे पहले भी हरीश द्विवेदी ने वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी. उस समय भाजपा ने मात्र 2 सीटों से बढ़कर 77 सीटों तक पहुंचकर एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. यह उपलब्धि उनके संगठन कौशल और रणनीतिक सोच का प्रमाण मानी जाती है.

Basti News: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत यह भी पढ़ें: Basti News: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत

असम में भी उन्होंने दिन-रात मेहनत कर संगठन को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया. गांव-गांव, बूथ-बूथ तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्होंने भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार किया. उनकी कार्यशैली में जमीनी संपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और स्पष्ट रणनीति की झलक देखने को मिलती है.

यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कायस्थ पार्टी यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कायस्थ पार्टी

भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि बस्ती के लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके क्षेत्र का एक नेता राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. हरीश द्विवेदी की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली स्थान दिलाया है. असम में भाजपा की इस जीत के बाद यह साफ हो गया है कि संगठन की मजबूती और सही रणनीति से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है. आने वाले समय में हरीश द्विवेदी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है . 

Basti News: पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने बांटी मिठाइयां यह भी पढ़ें: Basti News: पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने बांटी मिठाइयां

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 May 2026 By Bhartiya Basti

असम की जीत में प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का विशेष योगदान- अरविन्द पाल

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से बस्ती में खुशी की लहर है. भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में बनकटी कस्बे में  विजय यात्रा निकालकर बंगाल, असम, पुण्डीचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशियों को साझा किया गया. भाजपा के ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में सीडीए एकेडमी  से बनकटी बाजार तक विजय जुलूस निकाला और खुशियों को साझा किया. जुलूस में भाजपा के दिलीप पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, अच्युत पाण्डेय, परमात्मा यादव के साथ ही सैकड़ो शामिल रहे. विजय जुलूस में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह ंत्री अमित शाह, असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के चित्र की तख्तिया लेकर चल रहे थे.

भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है.  खास तौर पर बस्ती की धरती से जुड़े वरिष्ठ नेता  वर्ष 2024 से असम प्रदेश के प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने  संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया. यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा ने असम में बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत की.

कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा और समर्पण का संचार करते हुए उन्होंने संगठन को एक नई दिशा दी. उनकी रणनीति का ही परिणाम है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता गया और चुनाव में इसका स्पष्ट असर देखने को मिला. इससे पहले भी हरीश द्विवेदी ने वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी. उस समय भाजपा ने मात्र 2 सीटों से बढ़कर 77 सीटों तक पहुंचकर एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. यह उपलब्धि उनके संगठन कौशल और रणनीतिक सोच का प्रमाण मानी जाती है.

असम में भी उन्होंने दिन-रात मेहनत कर संगठन को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया. गांव-गांव, बूथ-बूथ तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्होंने भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार किया. उनकी कार्यशैली में जमीनी संपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और स्पष्ट रणनीति की झलक देखने को मिलती है.

भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि बस्ती के लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके क्षेत्र का एक नेता राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. हरीश द्विवेदी की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली स्थान दिलाया है. असम में भाजपा की इस जीत के बाद यह साफ हो गया है कि संगठन की मजबूती और सही रणनीति से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है. आने वाले समय में हरीश द्विवेदी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है . 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/special-contribution-of-former-mp-in-charge-harish-dwivedi-in/article-25613
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है