पूर्व सांसद फूलन देवी को सपा ने पुण्यतिथि पर किया याद, बस्ती में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया. सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी के चित्र पर पुष्पार्चन करने के साथ ही उनके योगदान पर चर्चा करते हुये नमन् किया.
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है. परिस्थितियों ने उन्हें डकैत बनने को मजबूर कर दिया और बेहमई जैसा काण्ड हुआ. सपा ने उन्हें अवसर देकर सांसद बनाया किन्तु नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा. 25 जुलाई के दिन दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, धीरसेन निषाद, रविकान्त निषाद, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया. वंचित समाज की महिला के साथ प्रभुत्ववादी ताकतों ने जो जघन्य अत्याचार और अपमान किया उससे उन्हें बागी का जीवन जीना पड़ा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद का टिकट दिया. मीरजापुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपार समर्थन से वे वर्ष 1996 में सांसद बनकर देश के उच्च सदन में पीड़ित, उपेक्षित, बेसहारा समाज की आवाज बनकर उभरीं.
यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांगपूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से कक्कू शुक्ल, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, मो. उमर, बदलू हसन, रजवन्त यादव, अकबर अली, मधुबन यादव, आमिश खान, मो. युनूस आलम, अखिलेश यादव, दीपक आर्या, दिनेश तिवारी, बब्लू निषाद, राम सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, वीरेन्द्र यादव, आर.डी. गोस्वामी, राजेन्द्र चौरसिया, राजाराम यादव, जोखूलाल यादव, देवनाथ यादव, तूफानी यादव आदि शामिल रहे. कार्यक्रम के अंत में सपा विधायक आलमबदी आजमी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
पूर्व सांसद फूलन देवी को सपा ने पुण्यतिथि पर किया याद, बस्ती में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया. सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी के चित्र पर पुष्पार्चन करने के साथ ही उनके योगदान पर चर्चा करते हुये नमन् किया.
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है. परिस्थितियों ने उन्हें डकैत बनने को मजबूर कर दिया और बेहमई जैसा काण्ड हुआ. सपा ने उन्हें अवसर देकर सांसद बनाया किन्तु नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा. 25 जुलाई के दिन दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, धीरसेन निषाद, रविकान्त निषाद, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया. वंचित समाज की महिला के साथ प्रभुत्ववादी ताकतों ने जो जघन्य अत्याचार और अपमान किया उससे उन्हें बागी का जीवन जीना पड़ा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद का टिकट दिया. मीरजापुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपार समर्थन से वे वर्ष 1996 में सांसद बनकर देश के उच्च सदन में पीड़ित, उपेक्षित, बेसहारा समाज की आवाज बनकर उभरीं.
पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से कक्कू शुक्ल, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, मो. उमर, बदलू हसन, रजवन्त यादव, अकबर अली, मधुबन यादव, आमिश खान, मो. युनूस आलम, अखिलेश यादव, दीपक आर्या, दिनेश तिवारी, बब्लू निषाद, राम सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, वीरेन्द्र यादव, आर.डी. गोस्वामी, राजेन्द्र चौरसिया, राजाराम यादव, जोखूलाल यादव, देवनाथ यादव, तूफानी यादव आदि शामिल रहे. कार्यक्रम के अंत में सपा विधायक आलमबदी आजमी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है