बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने तय किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश के क्रम में जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है.
सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि 307 हर्रैया विधानसभा की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी को प्रभारी के रूप में दी गई है। जिला उपाध्यक्ष गुलाम गौश और राम आशीष यादव तूफानी को सह-प्रभारी बनाया गया है। 308 कप्तानगंज विधानसभा में जिला महासचिव मो. स्वालेह प्रभारी होंगे, वहीं डॉ. वीरेन्द्र यादव और राजेश गौतम को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 309 रुधौली विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।
जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली धीरसेन निषाद और सहाबुद्दीन सह-प्रभारी का दायित्व निभाएंगे। 310 बस्ती सदर विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी को प्रभारी बनाया गया है, जिला सचिव ज्ञान चंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष-व्यापार सभा रघुनन्दन राम साहू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। 311 महादेवा विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष रणजीत यादव ‘रिंटू’ प्रभारी होंगे, जिला सचिव निसार अहमद और राजेश यादव को सह-प्रभारी बनाया गया है। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से पार्टी की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा की गई है।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है