‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर

‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर
‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर

 सोमवार को समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के संयोजन में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर बाजार स्थित  मैरेज हाल में संविधान एवं आरक्षण बचाओ पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगारों और व्यापारियों को परेशान हैं. संविधान ही पीडीए के भविष्य का विधान है. देश संविधान से चलेगा. उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ का नारा दिया. कहा कि भाजपा की  सरकार में दलितों पर सर्वाधिक जुल्म हो रहे हैं, उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है.

उन्होने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मंें दलित समाज के लोग सपा की सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत झोंक देंगे. समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि कहा कि 2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा.  कहा कि देश और  प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर वहां शराब की दुकानें खोली जा रही हैं. उनका कहना था कि भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़ों, दलितों और गरीबों के बच्चे पढ़ें, क्योंकि यदि वे पढ़ लिख लेंगे तो अपने हक अधिकार की बात करने लगेंगे और सरकार से सवाल करेंगे.

संविधान एवं आरक्षण बचाओ पी.डी.ए. जन पंचायत को मुख्य रूप से महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, जमील अहमद, संजय गौतम आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है और राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में भाजपा बुरी तरह फंसी हुई है. कहा कि जिस तरह से छात्रों और नौजवानों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है, वही सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से निसार अहमद, इरशाद अहमद, रिन्टू यादव, कक्कू शुक्ल, गिरीश चन्द्र, ओम प्रकाश राव, जय प्रकाश राव, सन्तराम अम्बेडकर, द्वारिका चौधरी, सीमा सरगम, युसूफ अंसारी, रितीक कुमार, जोखूलाल, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, राधा देवी, मो. हाशिम, जितेन्द्र यादव, लक्ष्मी गौतम, शिव बहादुर यादव, मो. आरिफ, रामजीत, जगपाल, रविन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, विवेक यादव, जगपाल चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे.

बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन यह भी पढ़ें: बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है