बस्ती में सनसनी, कुत्ते को जलाने का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

बस्ती में सनसनी, कुत्ते को जलाने का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार
Basti News

कोतवाली थाना क्षेत्र के  पुराना डाकखाना मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.  मुहल्ला निवासी श्रीमती शीला गुप्ता पत्नी ब्रह्मानंद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर कृष्णानन्द सहित उनकी पत्नी मंशा देवी के साथ ही सुमित, निसांत और सूरज पर बेजुबान कुत्ते के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. कृष्णानन्द का कहना है कि कुत्ते ने उनके छत पर शौच कर दिया था.

12

बस्ती में बेजुबान पर बेरहमी

एसपी को दिये पत्र में कहा गया है कि गत 28 जून 2026 की शाम   कृष्णानन्द सहित आरोपियों ने मिलकर ब्रह्मानंद  के घर की छत पर बैठे कुत्ते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. कुत्ते की चीख-पुकार सुनकर शिकायतकर्ता का नाबालिग पुत्र जीत गुप्ता उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी देने लगे.

Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत यह भी पढ़ें: Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत

ब्रह्मानंद ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी,  मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया, जिसका ऑडियो-वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया गया है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कोतवाली को फोन के माध्यम से भी दी गई.

बस्ती में एसपी के निर्देश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने लगाई गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में एसपी के निर्देश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने लगाई गुहार

 शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे क्षेत्र में लगातार आपराधिक कृत्य  करते रहते हैं तथा आर्थिक प्रभाव के बल पर बचते आ रहे हैं. पीड़िता शीला गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है