सामाजिक कार्यकर्ता मो. अकरम ने वृद्धा आश्रम में वितरित किया खाद्य सामग्री, वस्त्र
बस्ती. अबुल खैर ट्रस्ट 38 के मुतवल्ली एवं बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक सामाजिक कार्यकर्ता मो. अकरम द्वारा मंगलवार को बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री, साड़ी, प्लेट, मास्क, बिस्कुट, तेल, साबुन, दन्त मंजन आदि का वितरण किया गया.
मो. अकरम ने सीओ कलवारी अनिल सिंह, एसआई शिकायत प्रकोष्ठ पूनम श्रीवास्तव के साथ वृद्धजनों में सामग्री वितरित करने के साथ ही उनकी स्थिति की जानकारी लिया.
मो. अरकम ने कहा कि लॉक डाउन के बाद से ही लगातार जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला जारी है. वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों को असुविधा न होने पाये इसलिये सहयोग चरणबद्ध ढंग से लगातार जारी रखा जायेगा.
वृद्ध जनों को सामग्री वितरण में मुख्य रूप से फैजान, अशरफ, हमीद, जकाउल्ला, अब्दुल रशीद आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सहयोग किया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है