बस्ती में एसआईआर जांच तेज, जिलाधिकारी ने कहा—काम समय पर पूरा करें
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने शनिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन काम सतर्कता, पारदर्शिता और तय समय के भीतर पूरा किया जाए.
उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी ली और अच्छे कार्य के लिए उनकी हौसला-अफज़ाई की. खंड शिक्षा कार्यालय में भी एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि चल रहे सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएँ.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है