गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर में पहली बार होगा श्रावणी उपाकर्म, 28 अगस्त को आयोजन
बस्ती. जिले के गायघाट स्थित श्री झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पहली बार श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. आयोजकों के अनुसार, वैदिक परंपरा के अनुसार होने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु और विप्रजन शामिल होंगे.
श्रावणी उपाकर्म हिंदू धर्म की एक पुरानी वैदिक परंपरा है. इसका संबंध आत्मशुद्धि, ऋषियों के स्मरण, वेदों के अध्ययन और धार्मिक परंपराओं के पालन से माना जाता है. खास तौर पर यज्ञोपवीत धारण करने वाले द्विज और विप्रजनों के लिए इसका विशेष महत्व बताया गया है.
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इन धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के सनातन समाज, श्रद्धालुओं और विप्रजनों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है.
कार्यक्रम के संरक्षक एवं यजमान श्री कृष्ण त्रिपाठी, संयोजक आचार्य ओमनारायण शुक्ल, आयोजन प्रबंध आचार्य शुभम त्रिपाठी और निवेदक आचार्य पं. विद्याचल धर द्विवेदी हैं.
आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रावणी उपाकर्म में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है