बस्ती के शिवम शुक्ल बने समीक्षा अधिकारी, गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी बने हर्रैया क्षेत्र के देवरी गांव निवासी शिवम शुक्ल के पैतृक गांव पहुंचने पर महादेवरी स्थित माता कात्यानी मंदिर परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा, लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया.
गांव में जश्न जैसा माहौल, लोगों ने किया सम्मान
स्वागत कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, राम सिंगर ओझा, एम डी ओझा, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा, रोहित त्रिपाठी, प्रेम शंकर ओझा, विनोद शुक्ल आदि ने शिवम की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि शिवम की मेहनत, अनुशासन और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. शिवम ने स्वागत समारोह में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने बताया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो सफलता निश्चित मिलती है.
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के स्वागत समारोह में शामिल होने पर शिवम के पिता कौशल शुक्ल, माता नीलम शुक्ला, भाई शुभम शुक्ल और बहन पूजा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.
स्वागत कार्यक्रम में शामिल ध्येय आईएएस के मेंटर अश्वनी राय ने कहा कि निःसंदेह शिवम बहुत ही मेधावी और परिश्रमी हैं निश्चित रूप से उनका आईएएस बनने का सपना साकार होगा. कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री विवेक कान्त पाण्डेय ने किया.
इस अवसर पर विश्वनाथ ओझा, गणेश दत्त शुक्ल, राम मोहन शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल, संतोष शुक्ल, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवीण शुक्ल, राजेश शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ल, उमेश पाण्डेय, अर्जुन उपाध्याय, रवीश मिश्र, प्रमोद ओझा, आशुतोष शुक्ल, ध्रुव चंद्र शुक्ल, कृष्ण प्रसाद शुक्ल, राम निहाल शुक्ल, शिव शंकर शुक्ल, शशि श्याम शुक्ल, पिंटू शुक्ल, उमाकांत शुक्ल, अजय पाण्डेय, महेश मिश्र, अनिल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, आकाश शुक्ल, अशोक शुक्ल, संजय ओझ, ओंकार नाथ उपाध्याय, विवेकानंद शुक्ल, देव आशीष शुक्ल, रमेश, गौरव, सिकंदर, सुधीर शुक्ल, मनीष, गौरव, विपिन शुक्ल, लवकुश त्रिपाठी, अमरनाथ शुक्ल, मुकेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है