तालाब की मिट्टी बेचने से लेकर फर्जी हाजिरी तक बस्ती में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप
By Vikas kumar
Leading Hindi News Website
On
बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के पोखरनी ग्राम पंचायत निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार सेे जिलाधिकारी कार्यालय के निकट ग्राम प्रधान द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार मामलों की जांच कराने को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को दिये पत्र में सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि ग्राम प्रधान प्र्रर्मिला देवी के पति प्रेमनाथ विकास कार्यो के क्रियान्वयन में लगातार मनमानी कर रहे हैं और शिकायत करने पर धमकियां देते हैं। इस सम्बन्ध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बंशज सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों को शपथ पत्र के साथ अनेक आवेदन दिये, जांच की मांग किया किन्तु प्रभावशाली ग्राम प्रधान पति केे चलते जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुये हैं।
उन्होेने मनरेगा योजना में जे.सी.बी. के उपयोग, फर्जी हाजिरी, संविदाकर्मी के नाम से मस्टररोल, तालाब की मिट्टी बेच लेने, अधूरे तालाब की खुदाई के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग अधिकारियांें से किया है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता उनका शांतिपूर्ण अनशन जारी रहेगा।
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Oct 2025 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/serious-allegations-against-village-head-in-fake-attendance-colony/article-22929
On
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है