कप्तानगंज में तैनात ANM पर गंभीर आरोप, DM से कार्रवाई की मांग

 कप्तानगंज क्षेत्र में तैनात एएनएम जानकी वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता कुसुमलता पत्नी सुभाष चन्द्र, निवासी ग्राम पायकपुर उर्फ पटखौली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि संबंधित एएनएम के विरुद्ध अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. शिकायती पत्र के अनुसार, मुकदमों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और बलवा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई का उल्लेख किया गया है. पत्र में मुकदमा संख्या 51/2023 में आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 147 का हवाला दिया गया है. इसके अलावा वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमा संख्या 122 में बीएनएस की धारा 351(3), 352 व 115(2) तथा मुकदमा संख्या 187ध्2026 में बीएनएस की धारा 351(3), 191(2), 115(2) व 352 के तहत मामला दर्ज होने की बात कही गई है.

शिकायतकर्ता कुसुमलता डीएम को दिये पत्र में आरोप लगाया है कि संबंधित महिला के प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मामले में पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण भी सीएचसी कप्तानगंज में कराया जाता है. इससे मेडिकल रिपोर्ट को लेकर भी पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है. शिकायत में संबंधित एएनएम को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज की ड्यूटी से हटाकर अन्यत्र तैनात करने, विभागीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित के मेडिकल रिपोर्ट की दोबारा जांच कराने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जनहित और पीड़ितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Aug 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/serious-allegations-against-anm-posted-in-kaptanganj-demand-for-action/article-25894
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है