बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के 62 वीं पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर कबीर साहित्य सेवा  संस्थान की ओर से मंगलवार को अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी के संयोजन में कलेक्टेªट परिसर के निकट संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक और साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को दुनिया के सामने प्रतिष्ठित करने के साथ ही हमारी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और हमारी मेहनती प्रकृति को सफलता के रास्ते पर बढ़ाया.  वे आधुनिक भारत के निर्माता  थे.  

उनके कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया. देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक पं. नेहरू का योगदान सदैव याद किया जायेगा. वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, अधिवक्ता श्यामप्रकाश शर्मा, बालकृष्ण चौधरी,  ने कहा कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.  आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है.  पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया.  नेहरू जी एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे,

इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक’ और ‘भारत एक खोज’ में मिलती है. उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा. पं. नेहरू को नमन करने वालोें में मुख्य रूप से अजय कुमार, दीनबंधु दीनानाथ, नीरज वर्मा, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद शाद, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, गिरीश चन्द्र मिश्र, दीनानाथ यादव, दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे. 

बस्ती में NEET और NET पेपर लीक पर विरोध, NTA को भंग करने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में NEET और NET पेपर लीक पर विरोध, NTA को भंग करने की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 May 2026 By Vikas kumar

बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के 62 वीं पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर कबीर साहित्य सेवा  संस्थान की ओर से मंगलवार को अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी के संयोजन में कलेक्टेªट परिसर के निकट संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक और साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को दुनिया के सामने प्रतिष्ठित करने के साथ ही हमारी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और हमारी मेहनती प्रकृति को सफलता के रास्ते पर बढ़ाया.  वे आधुनिक भारत के निर्माता  थे.  

उनके कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया. देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक पं. नेहरू का योगदान सदैव याद किया जायेगा. वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, अधिवक्ता श्यामप्रकाश शर्मा, बालकृष्ण चौधरी,  ने कहा कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.  आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है.  पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया.  नेहरू जी एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे,

इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक’ और ‘भारत एक खोज’ में मिलती है. उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा. पं. नेहरू को नमन करने वालोें में मुख्य रूप से अजय कुमार, दीनबंधु दीनानाथ, नीरज वर्मा, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद शाद, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, गिरीश चन्द्र मिश्र, दीनानाथ यादव, दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/seminar-speakers-on-the-death-anniversary-of-pandit-nehru-in/article-25682
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है