एफएलएन प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न, दो चरणों में 200 शिक्षक प्रशिक्षित

 ब्रह्मदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज, थाना खास, हर्रैया में आयोजित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा और चौथा बैच गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया. अब तक दो चरणों में आयोजित चार बैचों में कुल 200 शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि आगामी बैचों में 270 अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा. ब्लॉक स्तर पर कुल 470 शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षामित्र उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया तथा बच्चों में तार्किक एवं रचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के संदर्भदाता एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल, काशीराम वर्मा एवं रवीश कुमार मिश्र द्वारा शिक्षकों को एफएलएन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्रों में नवीन शिक्षण तकनीकों, टीएलएम के प्रभावी उपयोग, कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने तथा बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है.

खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी क्षमताओं का विकास करना है. इसके लिए शिक्षकों को व्यवहारिक एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक विद्यालयों में नवाचारों को अपनाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. एफएलएन प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई राजा दक्ष प्रजापति जयंती, नेताओं ने बताए उनके आदर्श यह भी पढ़ें: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई राजा दक्ष प्रजापति जयंती, नेताओं ने बताए उनके आदर्श

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Jul 2026 By Bhartiya Basti

एफएलएन प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न, दो चरणों में 200 शिक्षक प्रशिक्षित

 ब्रह्मदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज, थाना खास, हर्रैया में आयोजित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा और चौथा बैच गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया. अब तक दो चरणों में आयोजित चार बैचों में कुल 200 शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि आगामी बैचों में 270 अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा. ब्लॉक स्तर पर कुल 470 शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षामित्र उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया तथा बच्चों में तार्किक एवं रचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के संदर्भदाता एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल, काशीराम वर्मा एवं रवीश कुमार मिश्र द्वारा शिक्षकों को एफएलएन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्रों में नवीन शिक्षण तकनीकों, टीएलएम के प्रभावी उपयोग, कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने तथा बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है.

खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी क्षमताओं का विकास करना है. इसके लिए शिक्षकों को व्यवहारिक एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक विद्यालयों में नवाचारों को अपनाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. एफएलएन प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/second-batch-of-fln-training-completed-200-teachers-trained-in/article-25847
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है