बस्ती में विद्यालय कर्मचारी लापता, परिजन कर रहे तलाश
साऊंघाट विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय में चपरासी पद पर कार्यरत पवन कुमार 1 जून से लापता है. इसे लेकर परिजन परेशान है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरियाखुर्द निवासी पवन कुमार की पत्नी सुभावती देवी ने पुरानी बस्ती थाने पर दिये तहरीर में कहा है कि उनके पति 1 जून को सायं 7 बजे मंगल बाजार पुरानी बस्ती में सामान खरीदने के लिये निकले थे , काफी खोजबीन किया गया किन्तु वे अभी तक घर नहीं लौटे.
वे नीला धारीदार शट, चाकलेट कलर का पैन्ट, पहनकर निकले थे. उनकी लम्बाई पांच फुट 5 इंच और रंग गेहुंआ है. पत्नी सुभावती देवी ने उनके पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर उन्हें सकुशल घर वापस लाये जाने की मांग पुलिस से किया. पवन कुमार के लापता होने से उनका पूरा परिवार परेशान है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है