Rudhauli News: रुधौली में गोवंश की कथित तस्करी का दावा, दर्ज हुई FIR

Rudhauli News: रुधौली में गोवंश की कथित तस्करी का दावा, दर्ज हुई FIR
rudhauli news basti

ब्रह्मदेव पांडेय
बस्ती. 
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रुधौली में कथित तौर पर गोवंश के तस्करी का मामला सामने आया है. रुधौली पुलिस को एक तहरीर दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि माना जा रहा है कि यह मामला चुनावी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है. बताया गया कि हसनी ग्राम पंचायत के डड़वा खुर्द में देर रात स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को गोवंश के साथ पकड़ा. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को नजदीक के गोशाला में भेज दिया और क्षेत्र के लोगों से जानकारी कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

उधर इस मामले में तहरीर देने वाले हनुमान मंदिर के पुजारी बालक दास ने कहा 'यदि हमारी बात नहीं सुनी गई तो मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाऊंगा और दोषियों को निश्चित रूप से सजा.' दूसरी ओर आरोपियों का कहना है 'चुनावी रंजिश की वजह से हम लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है हम लोगों को यह भी नहीं पता है कि गाय कहां की थी और इसके पीछे क्या है'

बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन यह भी पढ़ें: बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन

सूत्रों ने बताया कि जब हसनी के वर्तमान प्रधान को जानकारी हुई तो बाबा से मिलने मंदिर पर गए. उन्होंने कहा 'जो उचित हो जो आपने देखा है आप वही कहिए लोगों को बेवजह ना फंसाइए.' SHO संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है. तहरीर के आधार पर एफ आई आर पंजीकृत कर लिया गया है.

बस्ती में 7 साल से न्याय के लिए भटक रहा दंपती, अब सरयू में जल समाधि की चेतावनी यह भी पढ़ें: बस्ती में 7 साल से न्याय के लिए भटक रहा दंपती, अब सरयू में जल समाधि की चेतावनी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है