Rudhauli Basti News: धीरसेन निषाद ने रुधौली के प्रभारी निरीक्षक लगाए गंभीर आरोप, एसपी को लिखी ये चिट्ठी

उत्तर प्रदेश स्थित रुधौली में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने प्रभारी निरीक्षक रुधौली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को भेजे एक पत्र में दावा किया है वर्तमान में रुधौली थाना प्रभारी के पद पर तैनात रामकृष्ण मिश्रा ने उनसे अभद्रता की है. उन्होंने चिट्ठी में दावा किया कि 'अस्थाई थाने पर  अपनी बात रखने की कोशिश करता हूं तो वह पता नहीं किस दिक्कतों के कारण मुझसे भिड़ जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई और आरोप लगाए हैं.

उन्होंने एसपी बस्ती को भेजे पत्र में कहा- "मैं धीरसेन निषाद वर्तमान में रुधौली नगर पंचायत का अध्यक्ष हूं. महोदय अवगत कराना चाहता हूं कि वर्तमान में रुधौली थाना प्रभारी के पद पर तैनात रामकृष्ण मिश्रा द्वारा आए दिन मुझ से अभद्रता की जा रही है. नगर पंचायत के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में जब भी मैं स्थानीय थाने पर उनके समक्ष बात रखने की का प्रयास करता हूं तो यह पता नहीं किस ईर्ष्या और द्वेष की भावना से मुझसे ही भिड़ जाते है."

 एसपी को लिखी चिट्ठी
एसपी को लिखी चिट्ठी

धीरसेन निषाद ने दावा किया कि- "गत 18.06.2022 को जब मैं नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के एक प्रकरण के संबंध में मैं उनसे बात करने पहुंचा तो उन्होंने मुझे पहले मुझसे चुप रहने की बात कहते हुए अभद्रता की, जब मैने इसका विरोध किया तो मुझे वहां मौजूद तमाम लोगों के बीच 'दलाल' शब्द का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया."

Basti News: जयन्ती पर  होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें: Basti News: जयन्ती पर होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया- "हाल ही में शनिवार 9 जुलाई 2022 को कस्बे के बसतपुर निवासी मेरे ससुराल पक्ष के शीतला पांडे एवं राजू पांडे के बीच में झगड़ा व मारपीट हुआ मारपीट में मेरे पक्ष के शीतला पांडेय को गंभीर चोटे आई थी इसके बावजूद थानाध्यक्ष रुधौली द्वारा मेरी खुन्नस निकालते हुए शीतला पाण्डे को थाने में बैठा कर बुरी तरह लात घूसा और चप्पल से मारा-पीटा गया. थानाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद का निर्वहन करते हुए उनके द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना कतई न्याय संगत नहीं है."

बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी! यह भी पढ़ें: बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी!

सपा नेता ने एसपी से कहा- "अतः आपसे निवेदन है कि मेरी इस शिकायत को पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अपने विवेकानुसार उचित निर्णय लेने का कष्ट करें."

बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान यह भी पढ़ें: बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Rudhauli Basti News: धीरसेन निषाद ने रुधौली के प्रभारी निरीक्षक लगाए गंभीर आरोप, एसपी को लिखी ये चिट्ठी

उत्तर प्रदेश स्थित रुधौली में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने प्रभारी निरीक्षक रुधौली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को भेजे एक पत्र में दावा किया है वर्तमान में रुधौली थाना प्रभारी के पद पर तैनात रामकृष्ण मिश्रा ने उनसे अभद्रता की है. उन्होंने चिट्ठी में दावा किया कि 'अस्थाई थाने पर  अपनी बात रखने की कोशिश करता हूं तो वह पता नहीं किस दिक्कतों के कारण मुझसे भिड़ जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई और आरोप लगाए हैं.

उन्होंने एसपी बस्ती को भेजे पत्र में कहा- "मैं धीरसेन निषाद वर्तमान में रुधौली नगर पंचायत का अध्यक्ष हूं. महोदय अवगत कराना चाहता हूं कि वर्तमान में रुधौली थाना प्रभारी के पद पर तैनात रामकृष्ण मिश्रा द्वारा आए दिन मुझ से अभद्रता की जा रही है. नगर पंचायत के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में जब भी मैं स्थानीय थाने पर उनके समक्ष बात रखने की का प्रयास करता हूं तो यह पता नहीं किस ईर्ष्या और द्वेष की भावना से मुझसे ही भिड़ जाते है."

 एसपी को लिखी चिट्ठी
एसपी को लिखी चिट्ठी

धीरसेन निषाद ने दावा किया कि- "गत 18.06.2022 को जब मैं नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के एक प्रकरण के संबंध में मैं उनसे बात करने पहुंचा तो उन्होंने मुझे पहले मुझसे चुप रहने की बात कहते हुए अभद्रता की, जब मैने इसका विरोध किया तो मुझे वहां मौजूद तमाम लोगों के बीच 'दलाल' शब्द का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया."

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया- "हाल ही में शनिवार 9 जुलाई 2022 को कस्बे के बसतपुर निवासी मेरे ससुराल पक्ष के शीतला पांडे एवं राजू पांडे के बीच में झगड़ा व मारपीट हुआ मारपीट में मेरे पक्ष के शीतला पांडेय को गंभीर चोटे आई थी इसके बावजूद थानाध्यक्ष रुधौली द्वारा मेरी खुन्नस निकालते हुए शीतला पाण्डे को थाने में बैठा कर बुरी तरह लात घूसा और चप्पल से मारा-पीटा गया. थानाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद का निर्वहन करते हुए उनके द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना कतई न्याय संगत नहीं है."

सपा नेता ने एसपी से कहा- "अतः आपसे निवेदन है कि मेरी इस शिकायत को पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अपने विवेकानुसार उचित निर्णय लेने का कष्ट करें."

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/rudhauli-basti-news--dhirsen-nishad-made-serious-allegations-against-the-inspector-in-charge-of-rudhauli--wrote-this-letter-to-the-sp/article-10596
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है