बस्ती में राजस्व वसूली अभियान में 4 लाख की वसूली, दो दुकानें सील
By Vikas kumar
Leading Hindi News Website
On
मंगलवार को नायब तहसीलदार सदर कमलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के अनुरूप राजस्व बकाया वसली अभियान चलाया गया। बस्ती शहर के पचपेडिया, स्टेशन रोड, अस्पताल चौराहा सहित अनेक स्थानों पर चलाये गये वसूली अभियान में लगभग 4 लाख रूपये की वसली की गई और दो दूकानों को बकाये के कारण सील कर दिया गया।
नायब तहसीलदार सदर कमलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व सँग्रह अमीन उमेश चन्द्र वर्मा, राजेश निषाद ,परशुराम प्रजापति तिलक राज यादव आदि न वसूली अभियान में हिस्सा लिया। 4 लाख के वणिज्यकर के बकाए के बिरुद्ध 2 लाख का चेक प्राप्त किया गया। न्यायालय के कई आरसी पर जिसमें यूनाइटेड इंश्योरेन्स ,,नेशनल इंश्योरेन्स, मैक्स एक्सिस लाइफ इंश्योरेन्स और परिवहन कर, बैंक,स्टाम्प ,वाणिज्यकर, बैंक,बिजली आदि मदों कई बकायदारों पर प्रभावी दबाव बनाया गया। बताया कि वसूली अभियान जारी रहेगा। बकायेदार प्राथमिकता से भुगतान कर दे।
On
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है