दलितों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलेगा बड़ा अभियान, राम बचन भारती का ऐलान

दलितों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलेगा बड़ा अभियान, राम बचन भारती का ऐलान
दलितों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलेगा बड़ा अभियान, राम बचन भारती का ऐलान

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को अनुसूचित जाति जन जाति विभाग के अध्यक्ष राम बचन भारती का कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौैधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, मो. रफीक खां, अतीउल्लां सिद्दीकी आदि ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया.

अनुसूचित जाति जन जाति विभाग के अध्यक्ष राम बचन भारती ने कहा कि यह समय स्वागत का नहीं कांग्रेस के सांगठनिक मजबूती के लिये जमीनी धरातल पर संघर्ष तेज करने का है. कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व  प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी,  उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जैसे अनेक नेताओं ने समाज के वंचित दलितों, अल्पसंख्यक हितों के लिये सर्वाधिक कार्य किया, दलितों को जमीने दी गई. दलित वर्ग को इस सच्चाई से परिचित कराकर उन्हें कांग्रेस से जोड़़ने के लिये अभियान चलाया जायेगा.
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौैधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से रामबचन भारती कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे.

राम बचन भारती का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से  गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, कु. जितेन्द्र सिंह, भूमिधर गुप्ता, अजय शुक्ल, शेर मोहम्मद, हाजी वहाब, मस्तराम वर्मा, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, डीएन शास्त्री, डा. मारूफ अली, साधू शरन आर्य, परमात्मा चक्रवर्ती, वृजभान कन्नौजिया, सरोजबाला कन्नौजिया, गुड्डू सोनकर, अशरफ अली, मंजू पाण्डेय, नफीस अहमद, साधू पाण्डेय, सद्दाम, लालचंद वर्मा, मदन मोहन चौैधरी, राकेशमणि तिवारी, अमर बहादुर ‘तप्पे बाबा’, अशफाक अहमद, राम बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, राम सिंह, सुमन देवी,  के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे. 

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

 

बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें: बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है