हरीश द्विवेदी के फोटो वाले पोस्टर का PWD ने लिया संज्ञान, होगी कारवाई?

हरीश द्विवेदी के फोटो वाले पोस्टर का PWD ने लिया संज्ञान, होगी कारवाई?
बस्ती में BJP के इस पोस्टर को लेकर होगी कार्रवाई! PWD ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरकारी साइन बोर्ड पर हरीश द्विवेदी के फोटो वाला राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है.

शहर में संकेतक चिन्ह पर यह पोस्टर लगा होने का मामला सामने आया है. सरकारी संपत्ति पर इस तरह पोस्टर लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस पर अब तक क्यों नहीं पड़ी.

मामले को लेकर भारतीय बस्ती ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी से बातचीत की. अधिकारी ने बताया कि साइन बोर्ड पर लगे पोस्टर को जल्द से जल्द हटाया जाएगा. साथ ही पोस्टर लगाने वालों और उससे संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है.

सरकारी साइन बोर्ड पर राजनीतिक प्रचार क्यों बना मुद्दा?

सरकारी साइन बोर्ड आम लोगों को शहर, रास्ते और विभिन्न स्थानों की जानकारी देने के लिए लगाए जाते हैं. इन पर किसी राजनीतिक दल, नेता या अन्य व्यक्ति का पोस्टर चस्पा होने से संकेतक की मूल उपयोगिता भी प्रभावित होती है.

स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि किसी सरकारी संकेतक पर लंबे समय तक पोस्टर लगा रहा, तो उसे हटाने की जिम्मेदारी किसकी है और पोस्टर लगाने वालों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाना नियमों के खिलाफ

सरकारी दीवार, साइन बोर्ड, खंभे या अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाना सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण से जुड़े कानूनों के दायरे में है. ऐसे मामलों में पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति अथवा उससे संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

On

About The Author