बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत

बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत
बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत

रुधौली विकासखंड क्षेत्र के सुरवार, रमवापुर, बिजहरडूहा, टिकरी, ढोढऊपार सहित दर्जनों गांवों में लंगूर बंदरों के आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे. बंदरों के झुंड से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों के हमले में करीब 20 लोग घायल भी हो चुके हैं. बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना रुधौली  विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज चौधरी को दी. ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही मनोज चौधरी ने तत्काल बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलवाया. टीम ने अभियान चलाकर आतंक का कारण बने लंगूर बंदरों को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें संबंधित विभाग को सौंप दिया गया.

समाजसेवी मनोज चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उन्हें लगातार बंदरों के आतंक की सूचना मिल रही थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल करते हुए बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराई. उन्होंने कहा कि लंगूर भी जीव हैं, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में उनके रहने से ग्रामीणों को परेशानी और खतरा पैदा हो रहा था. अब संबंधित विभाग इन्हें उनके अनुकूल सुरक्षित स्थान और जंगल क्षेत्र में पहुंचाने की कार्रवाई करेगा. लंगूर बंदरों के पकड़े जाने के बाद प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मनोज चौधरी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए समय पर की गई इस पहल से उन्हें काफी राहत मिली है.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है