प्रधानमंत्री आवास योजना के घर को किराये पर देने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पतेलवा वार्ड नं. 24 में एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घर पर किराये पर देने की जांच और कार्रवाई की मांग किया है. डीएम को दिये पत्र में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पतेलवा वार्ड नं.
24 में एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला द्वारा तथ्यों को छिपाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घर पर को किराये पर देकर किराया ले रहें है. एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला सम्पन्न व्यक्ति हैं. दोनों के पास दो मंजिला मकान हैं. इसके बावजूद प्रधानमंत्री योजना के तहत एहसानुल्लाह और नियाज अहमद पुत्रगण रहमतुल्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लिया और निर्मित घर पर को किराये पर देकर किराया ले रहें है. उन्होने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग किया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है