बस्ती में प्राथमिक शिक्षक संघ का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों की समस्याओं, सदस्यता अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के साथ रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई.
कार्यकारिणी के विस्तार के तहत सुधीर तिवारी को सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. प्रवीन श्रीवास्तव एवं सुरेश गौंड को संयुक्त मंत्री बनाया गया. जिला उपाध्यक्ष पद पर रवीश कुमार मिश्र, संतोष पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय एवं गिरजेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई.
जिला संगठन मंत्री पद पर विवेक कान्त पाण्डेय, अविनाश चन्द्र दूबे, अनिल कुमार पाठक, अश्वनी सिंह, गिरजेश सिंह,अश्विनी पाण्डेय, एवं रुकुनुद्दीन का मनोनयन किया गया. जिला प्रचार मंत्री पद पर प्रद्युम्नधर द्विवेदी, हृदय विकास , संतोष पाण्डेय और संजय यादव को दायित्व दिया गया. तहसील अध्यक्ष के रूप में उमाकांत शुक्ल को बस्ती सदर, डॉ0 दिवाकर मिश्र को भानपुर, शिवरतन को रुधौली तथा राजकुमार तिवारी को हर्रैया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. सल्टौआ ब्लॉक इकाई के विस्तार के तहत दीपचंद्र को कोषाध्यक्ष तथा रविन्द्र प्रताप को उपाध्यक्ष बनाया गया.
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया. साथ ही शिक्षकों की समायोजन विसंगति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उसके शीघ्र समाधान की मांग की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. बैठक में बहादुरपुर एवं बस्ती सदर ब्लॉक इकाइयों के अधिवेशन की तिथियों पर भी चर्चा कर उन्हें नियत समय पर आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है. संगठन की मजबूती ही शिक्षक हितों की सबसे बड़ी ताकत है. कहा कि नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा शिक्षक हित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी.
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षक हितों की सबसे बड़ी गारंटी है. उन्होंने प्रत्येक शिक्षक से सदस्यता अभियान को सफल बनाकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संविधान के प्रति निष्ठा, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई और विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षक हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा समायोजन विसंगति सहित सभी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा.
बैठक में मुख्य रूप से बब्बन पाण्डेय, सुरेंदर यादव, रवि सिंह, संजीव सिंह, विजय यादव, मंगला मौर्य, धर्मेंद्र, हरेंद्र यादव, वेद उपाध्याय, चंद्रभूषण द्विवेदी, रजनीश यादव, शेषनाथ, परमानन्द, सुमित्रानंदन, तरुण, राकेश पाण्डेय, राजेश गिरी, संतोष मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष पाण्डेय, रामसागर वर्मा, राम प्यारे, ओम प्रकाश, चिन्मय राय, नंदलाल, अशोक यादव, अखिलेश पाण्डेय, मुरलीधर, नवीन सिंह, विजय यादव, रामभवन, रजनीश यादव, मनोज श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, जया कुमारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, विजय राव, राहुल उपाध्याय सहित ब्लॉक और जनपद के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है