बस्ती में नगर पंचायत का गौरव दिवस, 312 लोगों को मिले स्वामित्व प्रमाणपत्र
नगर पंचायत नगर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को गौरव दिवस का आयोजन गया. अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया. नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्कृट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया. श्रीमती कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना मेरा दृढ़ संकल्प है. कहा कि सभी पंद्रह वार्डों में भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष,साप्ताहिक जनता दर्शन, जन शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर,प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान, मासिक योग दिवस, हर माह एक वार्ड में वृद्ध जन सम्मान समारोह, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए श्री राम धाम निःशुल्क यात्रा, निःशुल्क शव वाहन की सुविधा, रिक्शा ठेला चालकों के लिए श्रमवीर सम्मान योजना, गरीब मृतक परिवारों के सहयोग हेतु संस्कार सहभागिता योजना, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना,
धार्मिक स्थलों के लिए धर्म ज्योति योजना, खिलाड़ियों और कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए नगर महोत्सव एवं अमर शहीद मेला जैसा कार्यक्रम संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत बन गई है. उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह एवं स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद लो पावन भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है.
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित संकल्प भारत यात्रा में सहभागी बनने के लिए नगर को विकसित नगर पंचायत बनाने का सुझाव दिया. अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया. इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, प्रदीप निषाद, मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर सभासद, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।