बस्ती में जनगणना ड्यूटी का दबाव, शिक्षकों ने डीएम और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

बस्ती में जनगणना ड्यूटी का दबाव, शिक्षकों ने डीएम और बीएसए को सौंपा ज्ञापन
बस्ती में जनगणना ड्यूटी का दबाव, शिक्षकों ने डीएम और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ  के जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों के एक  प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी  और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा . ज्ञापन में  मांग किया गया  कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है. शासन द्वारा मकान सूचीकरण की अंतिम तिथि 20 जून 2026  निर्धारित की गई है तथा यह निर्देश भी दिया गया है कि धूप और हीटवेव से बचते हुए सुबह एवं शाम के समय जनगणना कार्य किया जाए.

इसके बावजूद तहसील स्तर एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बार-बार फोन कर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे शिक्षक मानसिक तनाव में हैं. जल्दबाजी के कारण आँकड़ों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है.

जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी व राम भरत वर्मा ने कहा कि आए दिन शिक्षक इस भीषण गर्मी में जनगणना कार्य के दौरान बीमार पड़ रहे है. ऐसे में इस तरह उन पर दबाव डालना कत्तई उचित नहीं है.
शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षकों के प्रति सद्भावना रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का अवसर प्रदान करें तथा ग्रीष्मावकाश में किए गए कार्य के बदले उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया जाय.
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से  ज्ञान दास कनौजिया , इंद्रसेन मिश्रा,अजय कुमार चौधरी , गिरजा शंकर चौधरी , गंगा प्रसाद कनौजिया, सुभाष चौधरी , राम बचन एवं  रमेश चौधरी सहित अनेक शिक्षक  उपस्थित रहे.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है