बस्ती के बचपन प्ले स्कूल पर कार्रवाई की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दी FIR की चेतावनी

शहर के नगर क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास संचालित एक बचपन प्ले स्कूल के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है. खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि  बचपन प्ले स्कूल  द्वारा बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं अवैध रूप से चलाई जा रही थीं.

शिकायत के अनुसार, यह विद्यालय कई वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा है. संस्था को केवल नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी. इतना ही नहीं, छात्रों को दूसरे विद्यालय के नाम से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने की भी बात सामने आई है.

खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही. अब सख्त रुख अपनाते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि कक्षा 1 से 3 तक के सभी बच्चों का नामांकन तुरंत किसी मान्यता प्राप्त या नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया जाए और इसकी सूचना 2 दिनों के भीतर विभाग को दी जाए.

Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में राम सागर वर्मा अध्यक्ष, राम पियारे मंत्री निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में राम सागर वर्मा अध्यक्ष, राम पियारे मंत्री निर्वाचित

अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती को भी भेजा गया है.  

Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 May 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती के बचपन प्ले स्कूल पर कार्रवाई की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दी FIR की चेतावनी

शहर के नगर क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास संचालित एक बचपन प्ले स्कूल के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है. खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि  बचपन प्ले स्कूल  द्वारा बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं अवैध रूप से चलाई जा रही थीं.

शिकायत के अनुसार, यह विद्यालय कई वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा है. संस्था को केवल नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी. इतना ही नहीं, छात्रों को दूसरे विद्यालय के नाम से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने की भी बात सामने आई है.

खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही. अब सख्त रुख अपनाते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि कक्षा 1 से 3 तक के सभी बच्चों का नामांकन तुरंत किसी मान्यता प्राप्त या नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया जाए और इसकी सूचना 2 दिनों के भीतर विभाग को दी जाए.

अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती को भी भेजा गया है.  

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/preparing-to-take-action-against-bastis-childhood-play-school-education/article-25632
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है