महादेवा सीट से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी, कुलविंदर सिंह ने पेश की दावेदारी

महादेवा सीट से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी, कुलविंदर सिंह ने पेश की दावेदारी
महादेवा सीट से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी, कुलविंदर सिंह ने पेश की दावेदारी

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलविंदर सिंह ने महादेवा विधानसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. कुलविंदर सिंह ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः चुनाव मैदान में उतरने का अवसर दिया, तो वह पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ महादेवा विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका लगातार जुड़ाव रहा है और जनहित के मुद्दों को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं दिवंगत नेता रामविलास पासवान जी के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा. उनके विचारों और सामाजिक न्याय की सोच को आगे बढ़ाते हुए आम जनता की आवाज को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी. लोजपा नेता कुलविंदर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्णय का वह सम्मान करेंगे, लेकिन यदि उन्हें जिम्मेदारी दी गई तो वह पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे. उनकी इस घोषणा के बाद महादेवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व किसे अपना प्रत्याशी बनाता है और कुलविंदर सिंह की दावेदारी को किस नजरिए से देखा जाता है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है