बस्ती स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव की तैयारी पूरी, 30 अप्रैल से खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़
बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित वशिष्ठ महोत्सव की तैयारियां अन्तिम चरण में पहुंच चुकी हैं. अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 अप्रैल को प्रातः 07 बजे भूमि पूजन होगा. 03 मई को प्रातः जिला मुख्यालय स्थित सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी.
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाडियों, और कलाकारों के आवास एवं भोजन सहित सभी व्यवस्था कर ली गई है. जनपद एवं प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा होंगे. राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका खो खो चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे.
जनपदीय बालक बालिका हैंडबॉल, वालीबाल कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए 29 मई से 04 मई तक टीमें रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. इसके लिए जिला क्रीड़ांगन में श्री प्रभाकर ओझा से मोबाइल नंबर 9565533001, विकास कुमार मोबाइल नंबर 9580574644 तथा रणधीर सिंह मोबाइल नंबर 7905671975 पर खिलाड़ी सम्पर्क कर सकेंगे. सभी विजेता, उपविजेता टीमों को ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे. समुचित महिला, पुरुष पुलिस एवं चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित अनुरोध भेजे जा चुके हैं.
श्री राना ने कहा स्टेडियम परिसर में खेलों के कुशल प्रबंधन के लिए व्यायाम शिक्षक भेजने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा जा चुका है. रात्रिकालीन खेलों के सुचारू संचालन के लिए लिए निर्बाध विद्युत व्यवस्था की गई है. टीमें बनाकर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं.
बैठक में क्रीड़ा भारती के सचिव राम सिंह, महर्षि तपोभूमि न्यास के राजेश त्रिपाठी, रणजीत सिंह, चंद्र मणि मिश्र, राकेश पाण्डेय , रणधीर सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे जबकि कथक गुरु मास्टर शिव, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है