बस्ती का 161 वां स्थापना दिवस 6 को, तैयारियां शुरू, होंगे विविध आयोजन

Basti News

बस्ती जिले के 161 वें स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाएगा. आगामी 5, 6 और 7 मई को खेल,गोष्ठी ,सांस्कृतिक संध्या सहित अनेक आयोजन होंगे. समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने जारी एक बयान में दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 मई को बस्ती जनपद की स्थापना के ऐतिहासिक अवसर पर तीन दिवसीय इस भव्य समारोह में प्रदेश के अनेक दिग्गज गायक और कलाकार सम्मिलित होंगे. खो खो सीनियर वर्ग के बालक बालिका की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता करायी जाएगी. जिला स्तर की सीनियर बालक बालिका हैंडबॉल, वालीबाल, कबड्डी और दौड़ सहित अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा. सभी कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे.

उन्होंने कहा कि महर्षि वशिष्ठ जी के पावन भूमि की पुनर्प्रतिष्ठा के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए. बस्ती जिले के पौराणिक नाम वशिष्ठि के अनुसार अब वशिष्ठ नगर नामकरण महाअभियान तेज किया जाएगा. श्री राना ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ जी अपने त्रेता युगीन आश्रम स्थित दिव्य, भव्य मन्दिर में प्रतिष्ठित हो चुके हैं. विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा के आयोजन का इतिहास भी इस पुण्य भूमि से जुड़ गया है.

Basti News: माता, पिता, वृद्ध जनों की सेवा पुनीत कार्य- संतोष वर्मा यह भी पढ़ें: Basti News: माता, पिता, वृद्ध जनों की सेवा पुनीत कार्य- संतोष वर्मा

मखौड़ा धाम, श्रृंगीनारी, गुरु तीर्थ वशिष्ठ धाम, हनुमान बाग चकोही, श्रीराम जानकी मार्ग, देवरहा बाबा की यह पुण्य धरा सनातन धर्म की शिखर पताका है जिसके स्वर्णिम इतिहास सर्व विदित है.

Basti News: 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पर निकलेगी शोभा यात्रा यह भी पढ़ें: Basti News: 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पर निकलेगी शोभा यात्रा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Apr 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती का 161 वां स्थापना दिवस 6 को, तैयारियां शुरू, होंगे विविध आयोजन

Basti News

बस्ती जिले के 161 वें स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाएगा. आगामी 5, 6 और 7 मई को खेल,गोष्ठी ,सांस्कृतिक संध्या सहित अनेक आयोजन होंगे. समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने जारी एक बयान में दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 मई को बस्ती जनपद की स्थापना के ऐतिहासिक अवसर पर तीन दिवसीय इस भव्य समारोह में प्रदेश के अनेक दिग्गज गायक और कलाकार सम्मिलित होंगे. खो खो सीनियर वर्ग के बालक बालिका की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता करायी जाएगी. जिला स्तर की सीनियर बालक बालिका हैंडबॉल, वालीबाल, कबड्डी और दौड़ सहित अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा. सभी कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे.

उन्होंने कहा कि महर्षि वशिष्ठ जी के पावन भूमि की पुनर्प्रतिष्ठा के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए. बस्ती जिले के पौराणिक नाम वशिष्ठि के अनुसार अब वशिष्ठ नगर नामकरण महाअभियान तेज किया जाएगा. श्री राना ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ जी अपने त्रेता युगीन आश्रम स्थित दिव्य, भव्य मन्दिर में प्रतिष्ठित हो चुके हैं. विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा के आयोजन का इतिहास भी इस पुण्य भूमि से जुड़ गया है.

मखौड़ा धाम, श्रृंगीनारी, गुरु तीर्थ वशिष्ठ धाम, हनुमान बाग चकोही, श्रीराम जानकी मार्ग, देवरहा बाबा की यह पुण्य धरा सनातन धर्म की शिखर पताका है जिसके स्वर्णिम इतिहास सर्व विदित है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/preparations-for-various-events-will-start-on-bastis-161st-foundation/article-25407
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है