तुरकहिया में कुछ यूं राशन वितरण कर रहे PDS कोटेदार, डीएम बस्ती ने शेयर की तस्वीर

Coronawarior Kotedar

बस्ती. (Basti News). कोरोना वायरस के इस अप्रत्याशित समय में भी कई ऐसी सेवाएं है जिन्हें उन क्षेत्रों में भी जारी रखा गया है जो निषेध यानी हॉटस्पॉट्स हैं. इसमें एक सेवा है राशन वितरण की. कई इलाके ऐसे हैं जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और उन्हें राशन मुहैया कराने के लिए प्रशासन विभिन्न तरीकों से काम कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पीडीएस के तहत राशन वितरण के लिए जाने वाले कोटेदार भी पूरी तैयारी के साथ जाते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की है.

डीएम बस्ती ने लिखा है कि – ‘कोरोना महामारी रोज हमारे सामने एक नया हीरो ला रही है. इसी कड़ी में पीडीएस कोटेदार तुरकहिया  हॉट स्पॉट क्षेत्र में घर-घर राशन वितरण के लिए तैयार हो रहे हैं.’ डीएम द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पीडीएस कोटेदार पीपीई सूट पहन कर तैयार हैं और वह निषेध यानी कंटेनमेंट जोन में राशन वितरण करेंगे.

Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा यह भी पढ़ें: Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

बता दें जिले में फिलहाल तीन हॉट्स्पॉट्स हैं जिसमें तुरकहिया, जमोहरा और परसा जाफऱ शामिल है. वहीं दो हॉटस्पॉट्स गिदही खुर्द और मोहल्ला मिल्लत नगर ग्रीन जोन घोषित किया गया है हालांकि अब भी वहां पूरी सतकर्ता बरती जा रही है और सैनेटाइजेशन समेत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है.

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

गौरतलब है कि जिले में फिलहाल 48 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 25 केस एक्टिव हैं, 22 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 1 की मौत हो गई है.

मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल यह भी पढ़ें: मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल

यह भी पढ़ें: बस्ती में ढाबे समेत यह दुकानें खोलने की मिली परमिशन, डीएम ने जारी किया यह आदेश

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 May 2020 By Bhartiya Basti

तुरकहिया में कुछ यूं राशन वितरण कर रहे PDS कोटेदार, डीएम बस्ती ने शेयर की तस्वीर

बस्ती. (Basti News). कोरोना वायरस के इस अप्रत्याशित समय में भी कई ऐसी सेवाएं है जिन्हें उन क्षेत्रों में भी जारी रखा गया है जो निषेध यानी हॉटस्पॉट्स हैं. इसमें एक सेवा है राशन वितरण की. कई इलाके ऐसे हैं जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और उन्हें राशन मुहैया कराने के लिए प्रशासन विभिन्न तरीकों से काम कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पीडीएस के तहत राशन वितरण के लिए जाने वाले कोटेदार भी पूरी तैयारी के साथ जाते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की है.

डीएम बस्ती ने लिखा है कि – ‘कोरोना महामारी रोज हमारे सामने एक नया हीरो ला रही है. इसी कड़ी में पीडीएस कोटेदार तुरकहिया  हॉट स्पॉट क्षेत्र में घर-घर राशन वितरण के लिए तैयार हो रहे हैं.’ डीएम द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पीडीएस कोटेदार पीपीई सूट पहन कर तैयार हैं और वह निषेध यानी कंटेनमेंट जोन में राशन वितरण करेंगे.

बता दें जिले में फिलहाल तीन हॉट्स्पॉट्स हैं जिसमें तुरकहिया, जमोहरा और परसा जाफऱ शामिल है. वहीं दो हॉटस्पॉट्स गिदही खुर्द और मोहल्ला मिल्लत नगर ग्रीन जोन घोषित किया गया है हालांकि अब भी वहां पूरी सतकर्ता बरती जा रही है और सैनेटाइजेशन समेत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है.

गौरतलब है कि जिले में फिलहाल 48 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 25 केस एक्टिव हैं, 22 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 1 की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में ढाबे समेत यह दुकानें खोलने की मिली परमिशन, डीएम ने जारी किया यह आदेश

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/pds-kotdar-distributing-ration-in-turkahia-dm-basti-shared-the-photo/article-3404
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है