बस्ती में सपा व्यापार सभा का PDA व्यापारी सम्मेलन 9 सितंबर को, व्यापारियों के मुद्दों पर होगी चर्चा
आगामी 9 सितम्बर बुधवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का पी.डी.ए. व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन श्याम बाटिका मैरेज लॉन में आयोजित किया गया है. सम्मेलन की सफलता के लिये सोमवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रघुनन्दन राम साहु की अध्यक्षता में तैयारी बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुये रघुनन्दन राम साहु ने कहा कि सम्मेलन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ के साथ ही बस्ती मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. सम्मेलन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही है. सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, उत्पीड़न आदि से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाये जायेंगे. तैयारी बैठक में मुख्य रूप से सौरभ गुप्ता, शुभ जायसवाल, आतमजीत सिंह, पवन गुप्ता, सतीश पाण्डेय, शनी साहू, अभय जायसवाल के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है