बस्ती: 50 नये कोरोना केस में 36 दूसरे जिलों के, 12 मई को बस्ती आई ट्रेन से जुड़े हैं मामले

बस्ती: 50 नये कोरोना केस में 36 दूसरे जिलों के, 12 मई को बस्ती आई ट्रेन से जुड़े हैं मामले
Coronavirus

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जनपद में मंगलवार को आए 50 नये कोरोना मामलों के बाद जिले में हड़कंप मच गया था. इस बाबत अब एक नई जानकारी सामने आई है. बताया गया कि कुल 50 मामलों में से सिर्फ 14 ही बस्ती जनपद के निवासी हैं. बाकी 36 लोग प्रदेश के ही अन्य जनपदों के निवासी हैं.

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘कल (मंगलवार) दोपहर बस्ती में 50 और कोरोना मामले पाए गए. सभी प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में बस्ती आए थे. इन 50 नए मामलों में से 14 लोग बस्ती के हैं और 36 यूपी के अन्य जिलों के हैं. इन 36 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिन्हों 12/05/2020 को श्रमिक स्पेशल ट्रेन (जिसे बस्ती में रोका गया) से बस्ती की यात्रा की.’

कहा कि ‘एक कोच में  अयोध्या से संबंधित एक व्यक्ति मृत पाया गया. उसके शव को लखनऊ में जीआरपी को सौंप दिया गया और आवश्यक नमूने और अन्य कार्यों के लिए केजीएमयू के अधिकारियों को सौंप दिया गया. उसी दिन रेल अधिकारियों से  शाम 7 बजे के आसपास बस्ती में ट्रेन की समाप्ति पर जानकारी मिली. हमने मेडिकल कॉलेज बस्ती में हमारे आइसोलेशन सुविधा में संबंधित कोच के 100% लोगों को शामिल किया.’

UP SI Exam 2026: 75 जिलों में 10.77 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा यह भी पढ़ें: UP SI Exam 2026: 75 जिलों में 10.77 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

डीएम ने बताया कि  ‘मुझे डीएम अयोध्या द्वारा बताया गया कि दुर्भाग्य से कुछ दिनों बाद संबंधित व्यक्तियों का नमूना पॉजिटिव आया है. यह जानकारी होने करने के बाद हमने सभी 72 लोगों का नमूना लिया. ये 36 मामले उस 72 सूची में से हैं. बस्ती में इनके आइसोलेट होने के कारण, हम इस बीमारी को उनके संबंधित जिलों में प्रसारित होने से रोक सके.’

यूपी में स्मार्ट मीटर की गलती या बिजली विभाग ही लापरवाह? ठंड के महीने में आया 40 हजार का बिल, अब क्या होगा? यह भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट मीटर की गलती या बिजली विभाग ही लापरवाह? ठंड के महीने में आया 40 हजार का बिल, अब क्या होगा?

यह भी पढ़ें: बस्ती: दुकानों के लिए नया रोस्टर, शनिवार को साप्ताहिक बंदी, जानें कौन से दिन खुलेंगी यह दुकानें

गोरखपुर- प्रयागराज वंदे भारत हो जाएगी बंद! अब किस रूट पर होगा संचालन? यह भी पढ़ें: गोरखपुर- प्रयागराज वंदे भारत हो जाएगी बंद! अब किस रूट पर होगा संचालन?

50 नये कोरोना मामलों में डीएम ने दी यह जानकारी

जिलाधिकारी ने एक मैसेज का हवाला देते हुए लिखा- ‘यह मैसेज मुझे 12 मई को रेल अधिकारियों से मिला- ‘आज दिनांक 12.5. 2020 को लखनऊ जंक्शन के पीएफ नंबर 01 पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 09167 CST-BST, समय 14.20 बजे आई, चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी के कोच नंबर 98201 के सीट नंबर 57 , 58 पर एक व्यक्ति नाम -पता Mr’x’ पुत्र Mr ‘You उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम ‘A’ थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या ,मृत्य पाए गए . श्रीमती’Z’(पत्नी)मोबाइल नंबर ‘U’ भी साथ यात्रा कर रही थी. राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जंक्शन (LKO)द्वारा शव को लखनऊ जंक्शन में उतारा गया है. शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय पुलिस अपने साथ ले गई .मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है.
सेवा में सादर प्रेषित.’

उन्होंने कहा कि कुशीनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, देवरिया आदि जिलों से जुड़े इन 36 लोगों में से सभी को कोविड एल 1 सुविधा (जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली) में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी देखभाल ठीक से की जा रही है.

डीएम ने बस्ती से जुड़े कोरोना के आंकड़ों की जानकारी में बताया कि बस्ती में कुल कोरोना मामले: 104 हैं जिसमें से एक्टिव के : 74 (अन्य जिलों से 36 शामिल हैं). कुल डिस्चार्ज हुए लोग 28 और 2 मौत. डीएम ने कहा कि मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार कोरोना वायरस मौत की मुख्य वजह नहीं थी लेकिन रोगी कोरोना पॉजिटिव था.

यह भी पढ़ें:  जिला कारागार जाने वाले बंदियों के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने दिया यह खास आदेश

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है