योगी के जन्मदिन पर हर्रैया विधायक अजय सिंह ने अस्पतालों और वृद्धाश्रम को दिए 11 कूलर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक  अजय सिंह ने जनसेवा और  मानवता का संदेश देते हुए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में कूलर और फलों का वितरण किया गया. शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों एवं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना. उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में 05, महिला अस्पताल में 04एवं वृद्धाश्रम के लिए 02 कूलर उपलब्ध कराया जिससे लोगों को राहत मिल सके.

 विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. उनके जन्म दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है.

विधायक ने अस्पताल प्रशासन एवं वृद्धाश्रम के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. अंत में रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना जो 8 वर्षों से वृद्धा आश्रम में निःशुल्क वृद्धो का दाढ़ी बाल बनाने का कार्य कर रहे है उनका विधायक अजय सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं सहयोग राशि भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरैया विधायक प्रतिनिधि पं० सरोज मिश्रा, सीएमओ राजीव निगम,सीएमएस महिला अनिल कुमार, अधीक्षक खालिद सिद्दीकी, देवेंद्र पाल,रविन्द्र सिंह उर्फ लाल बाबू, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र पाल, कृष्ण चन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, अमरनाथ सिंह भावेश पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, जयंत मिश्र, सिद्धांत मिश्र, शिवांश उपाध्याय, प्रेरित पाल, हैप्पी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे. 

बस्ती में दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, SP से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, SP से लगाई गुहार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 Jun 2026 By Bhartiya Basti

योगी के जन्मदिन पर हर्रैया विधायक अजय सिंह ने अस्पतालों और वृद्धाश्रम को दिए 11 कूलर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक  अजय सिंह ने जनसेवा और  मानवता का संदेश देते हुए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में कूलर और फलों का वितरण किया गया. शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों एवं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना. उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में 05, महिला अस्पताल में 04एवं वृद्धाश्रम के लिए 02 कूलर उपलब्ध कराया जिससे लोगों को राहत मिल सके.

 विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. उनके जन्म दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है.

विधायक ने अस्पताल प्रशासन एवं वृद्धाश्रम के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. अंत में रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना जो 8 वर्षों से वृद्धा आश्रम में निःशुल्क वृद्धो का दाढ़ी बाल बनाने का कार्य कर रहे है उनका विधायक अजय सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं सहयोग राशि भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरैया विधायक प्रतिनिधि पं० सरोज मिश्रा, सीएमओ राजीव निगम,सीएमएस महिला अनिल कुमार, अधीक्षक खालिद सिद्दीकी, देवेंद्र पाल,रविन्द्र सिंह उर्फ लाल बाबू, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र पाल, कृष्ण चन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, अमरनाथ सिंह भावेश पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, जयंत मिश्र, सिद्धांत मिश्र, शिवांश उपाध्याय, प्रेरित पाल, हैप्पी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/on-yogis-birthday-harraiya-mla-ajay-singh-gave-11-coolers/article-25702
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है