संजय प्रताप जायसवाल की शिकायत पर बस्ती में सालों से जमे अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

समाज कल्याण मंत्री से की गई थी शिकायत

संजय प्रताप जायसवाल की शिकायत पर बस्ती में सालों से जमे अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला
Sanjay Pratap Jaysawal

बस्ती पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की शिकायत के आधार पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विभाग में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी प्रशान्त खरे का इसी पद पर सिद्धार्थनगर और ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) नीरज कुमार का बाराबंकी स्थानान्तरण कर दिया गया है.

इस सम्बन्ध में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने समाज कल्याण मंत्री को शिकायती पत्र दिया था. पत्र में उन्होने कहा था कि बस्ती जनपद के समाज कल्याण विभाग में सहायक विकास अधिकारी पद पर कार्यरत सहायक विकास अधिकारी प्रशान्त खरे लगभग 24 वर्षो से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं. इनके द्वारा विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों को बिना वित्तीय लाभ प्राप्त किये आवंटित नहीं किया जाता है.

समाज कल्याण विभाग ये स्वयं चलाते हैं और अपना संगठन बनाकर ठेकेदारी का कार्य अपने चहेते फर्मो से  मिलकर कराया जाता है. इनके साथ नीरज कुंमार ग्राम विकास अधिकारी भी लगभग 6-7 वर्षो से एक ही स्थान पर तैनात है. पिछली बार प्रशान्त खरे का स्थानान्तरण श्रावस्ती जनपद में तथा नीरज कुमार का सिद्धार्थनगर में हुआ था.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

उक्त दोनों ने निदेशालय के कुछ बाबुओं को अपने तरीके से संतुष्ट करके गलत तथ्यों के आधार पर अपना स्थानान्तरण करा लिया था. अभी इसी महीने मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक शादी में गलत ढंग से ई टेण्डरिंग कराकर अपने चहेते फर्मो को कार्य स्वीकृत करा दिया गया और लाभार्थियों को इनके द्वारा कई सामान जैसे कुकर, पायल, बिछुआ आदि सामानों को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आदेशित सामानों की कम्पनियों को न देकर लोकल तथा कम वजन का सामान लाभार्थियों को दिया गया.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

उन्होने इस मामले में टीम बनाकर जांच कराने, दोषियों के विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही कराने और प्रशान्त खरे एवं नीरज कुंमार का अन्यत्र जनपद में स्थानान्तरण कराने का  आग्रह किया था. समाज कल्याण मंत्री ने पत्र को गंभीरता से लिया और दोनों को बस्ती से गैर जनपद स्थानान्तरण कर दिया गया है.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है