बस्ती में 50 पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह जानकारी

Corona Virus1

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार कर गया. 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले. सभी 4 महाराष्ट्र से बस्ती लौटे प्रवासी मजदूर हैं. उन्हें एल 1 सुविधा (सीएचसी मुंडेरवा) में स्थानांतरित किया जा रहा है. अब तक बस्ती में कुल कोरोना मामले 52 हो चुके हैं जिसमें से एक्टिव केस 29 हैं.

इन सबके बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है कि अब यहां कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने शनिवार को बताया था कि मोहल्ला तुरकहिया, ग्राम परसा ज़फ़र, ग्राम जमोहारा के तीन कंटेनमेंट जोन यानी हॉट स्‍पॉट ग्रीन जोन में हो गए (हालाँकि कुल मिलाकर बस्‍ती जिला अब भी ऑरेंज ज़ोन में है) क्योंकि इन क्षेत्रों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला नहीं पाया गया है. इन क्षेत्रों से पूलिंग के लिए नमूने निगेटिव आए हैं.

बस्ती में जियो टावर को लेकर विवाद, परिवार बोला- फर्जी शिकायतों से पहुंचाया जा रहा नुकसान यह भी पढ़ें: बस्ती में जियो टावर को लेकर विवाद, परिवार बोला- फर्जी शिकायतों से पहुंचाया जा रहा नुकसान

डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग और पुलिस ड्यूटी को हटाया जा रहा है. इन क्षेत्रों के लोग अपने घरों और मोहल्ले / गाँव के बाहर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के दौरान आवश्यक कार्य के लिए जा सकते हैं. हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

'सुलह नहीं की तो बहन और भांजे को उठा लाएंगे'... महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार यह भी पढ़ें: 'सुलह नहीं की तो बहन और भांजे को उठा लाएंगे'... महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा िक मैं कोरोना के साथ लड़ाई में उनके द्वारा दिखाए गए दृढ़ता के लिए तुरकहिया, परसा ज़ाफर, जमोहरा के लोगों को बधाई देता हूं. . इससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी थी कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं.  उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले बस्ती में हलचल, पूर्व प्रत्याशी ने मांगा मिलने का समय यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले बस्ती में हलचल, पूर्व प्रत्याशी ने मांगा मिलने का समय

यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना के 52 मामलों के बीच डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह राहत भरी जानकारी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 May 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती में 50 पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह जानकारी

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार कर गया. 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले. सभी 4 महाराष्ट्र से बस्ती लौटे प्रवासी मजदूर हैं. उन्हें एल 1 सुविधा (सीएचसी मुंडेरवा) में स्थानांतरित किया जा रहा है. अब तक बस्ती में कुल कोरोना मामले 52 हो चुके हैं जिसमें से एक्टिव केस 29 हैं.

इन सबके बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है कि अब यहां कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने शनिवार को बताया था कि मोहल्ला तुरकहिया, ग्राम परसा ज़फ़र, ग्राम जमोहारा के तीन कंटेनमेंट जोन यानी हॉट स्‍पॉट ग्रीन जोन में हो गए (हालाँकि कुल मिलाकर बस्‍ती जिला अब भी ऑरेंज ज़ोन में है) क्योंकि इन क्षेत्रों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला नहीं पाया गया है. इन क्षेत्रों से पूलिंग के लिए नमूने निगेटिव आए हैं.

डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग और पुलिस ड्यूटी को हटाया जा रहा है. इन क्षेत्रों के लोग अपने घरों और मोहल्ले / गाँव के बाहर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के दौरान आवश्यक कार्य के लिए जा सकते हैं. हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा िक मैं कोरोना के साथ लड़ाई में उनके द्वारा दिखाए गए दृढ़ता के लिए तुरकहिया, परसा ज़ाफर, जमोहरा के लोगों को बधाई देता हूं. . इससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी थी कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं.  उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना के 52 मामलों के बीच डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह राहत भरी जानकारी

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/number-of-corona-infected-exceeded-50-in-basti-uttar-pradesh/article-3430
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है