बस्ती में अब तेज रफ्तार पड़ेगी भारी, लग रहे ओवर स्पीड कैमरे

फरवरी 2026 के अंत तक पूरा होगा इंस्टॉलेशन, तेज रफ्तार वाहनों पर रखी जाएगी नजर

 बस्ती में अब तेज रफ्तार पड़ेगी भारी, लग रहे ओवर स्पीड कैमरे
बस्ती में अब तेज रफ्तार पड़ेगी भारी, लग रहे ओवर स्पीड कैमरे

ड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. आयुक्त सभागार में हुई मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा.

बैठक में एनएचआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि ओवर स्पीड कैमरे लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है. एटीएमएस और कैमरा इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है, जिसे फरवरी 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जरूरी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया भी चल रही है. दुर्घटना ज्यादा होने वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं.

यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी ने बडेवन क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने और हाईमास्ट के काम न करने की समस्या उठाई. इस पर एनएचआई के अधिकारियों ने जल्द ही प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने की बात कही. एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि वाहनों की फिटनेस, लाइसेंस की वैधता और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग की जा रही है और मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है.

Basti News: किडनी के उपचार में होम्योपैथ की भूमिका पर डा. वी.के. वर्मा ने प्रस्तुत किया शोध पत्र यह भी पढ़ें: Basti News: किडनी के उपचार में होम्योपैथ की भूमिका पर डा. वी.के. वर्मा ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

घायलों की मदद करने वाले प्रमोद ओझा ने छावनी के पास रामरेखा पुल की टूटी रेलिंग का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि यह स्थिति हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए इसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए. साथ ही आपातकालीन वाहनों में गैस कटर सहित जरूरी उपकरणों की कमी की ओर भी ध्यान दिलाया, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत सहायता मिल सके.

Basti News: एसपी से मिले भाजपा टीम इलेवन के सदस्य यह भी पढ़ें: Basti News: एसपी से मिले भाजपा टीम इलेवन के सदस्य

बैठक का संचालन आरटीओ प्रवर्तन बस्ती मण्डल सुरेश कुमार मौर्या ने किया. इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती राजीव निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी संतकबीर नगर, आरटीओ फरीउद्दीन, सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

बस्ती में टीईटी अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों का आन्दोलन जारीः धरना प्रदर्शन 26 को यह भी पढ़ें: बस्ती में टीईटी अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों का आन्दोलन जारीः धरना प्रदर्शन 26 को

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है