बस्ती में 31 लाख की लागत से बन रही सीसी रोड, नेहा वर्मा ने किया रोड का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अर्न्तगत मालवीय रोड से मोहित पाण्डेय के मकान तक 31 लाख रूपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है. नेहा वर्मा ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय. कहा कि चरणबद्ध ढंग से वार्डो को विकसित किया जा रहा है जिससे पालिका क्षेत्र के नागरिकों को साफ सफाई, सम्पर्क मार्ग, प्रकाश व्यवस्था में कोई परेशानी न आने पाये.
निरीक्षण के दौरान सभासद विद्यावती सोनकर, महेन्द्र सोनकर, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जेई अर्पित निगम, कमालू, नीरज त्रिपाठी, राजेश मिश्र, पवन वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, अभिलाष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, विकास मिश्र के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है