सांसद ने किया ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन

Harish Dwivedi Basti1

संवाददाता-बस्ती. सांसद हरीश द्विवेदी ने सल्टौआ विकास खंड के विभिन्न ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन किया. ग्राम पड़री में पंडित तुलसीराम शुक्ल स्मृति द्वार, खेल मैदान, अतिरिक्त कक्ष, विद्यालय सुंदरीकरण एवं नवनिर्मित बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया. लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सांसद के द्वारा परिसर में जल जीवन हरियाली के लिए पौधरोपण किया गया.

नेवादा ग्राम पंचायत में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंचायत भवन बन जाने से सरकार की अनेक योजनाओं का क्रियांवयन एक ही छत के नीचे से होगा. ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए अब दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं है. गांव के सर्वांगीण विकास में ग्राम पंचायत की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. गांव के अंतिम व्यक्ति को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी की उत्तम व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत अहम कड़ी है.

वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे यह बिना ग्राम पंचायत की इच्छा शक्ति के संभव नहीं है. सांसद ने कहा कि जब तक सिस्टम का प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करेगा तब तक गांव और देश की तस्वीर नहीं बदलेगी. योजनाओं का लाभ देने में पक्षपात नहीं करना चाहिए क्यूँकि पद पर चुने गए व्यक्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति समान है. भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है. केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव गरीब किसान के उत्थान हेतु समर्पित है.सांसद ने किया ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन

यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Aug 2020 By Bhartiya Basti

सांसद ने किया ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन

संवाददाता-बस्ती. सांसद हरीश द्विवेदी ने सल्टौआ विकास खंड के विभिन्न ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन किया. ग्राम पड़री में पंडित तुलसीराम शुक्ल स्मृति द्वार, खेल मैदान, अतिरिक्त कक्ष, विद्यालय सुंदरीकरण एवं नवनिर्मित बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया. लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सांसद के द्वारा परिसर में जल जीवन हरियाली के लिए पौधरोपण किया गया.

नेवादा ग्राम पंचायत में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंचायत भवन बन जाने से सरकार की अनेक योजनाओं का क्रियांवयन एक ही छत के नीचे से होगा. ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए अब दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं है. गांव के सर्वांगीण विकास में ग्राम पंचायत की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. गांव के अंतिम व्यक्ति को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी की उत्तम व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत अहम कड़ी है.

वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे यह बिना ग्राम पंचायत की इच्छा शक्ति के संभव नहीं है. सांसद ने कहा कि जब तक सिस्टम का प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करेगा तब तक गांव और देश की तस्वीर नहीं बदलेगी. योजनाओं का लाभ देने में पक्षपात नहीं करना चाहिए क्यूँकि पद पर चुने गए व्यक्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति समान है. भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है. केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव गरीब किसान के उत्थान हेतु समर्पित है.सांसद ने किया ग्राम सभाओं में पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mp-basti-harish-dwivedi-did-bhoomi-pujan-for-construction-of-panchayat-building-in-gram-sabhas/article-4548
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है