घायल की मदद के लिए मोबाइल देने वाले 17 साल के छात्र पर FIR, मां ने DM-SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

Basti News

कप्तानगंज क्षेत्र के  खोभा गांव में विवाद के बाद नाबालिग छात्र पर एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित मां सीता देवी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है. शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि केवल घायल की मदद के लिए मोबाइल फोन देने वाले छात्र को ही पुलिस ने आरोपी बना दिया है. शिकायतकर्ता सीता देवी पत्नी रामरूप,ने उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 24 जुलाई 2026 को गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. आरोप है कि उस समय स्कूल से लौट रहे उनके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ‘शिवा’ ने मानवीय संवेदना के तहत घायल युवती की बहन को एंबुलेंस और 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए अपना मोबाइल फोन दिया था.

शिकायती पत्र के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सलाह पर की गई इस मदद के बावजूद विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर थाना कप्तानगंज पुलिस ने बेकसूर छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.
पीड़िता सीता देवी ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि मुकदमे के विवेचक एसआई रवींद्र चंद्र यादव द्वारा उल्टे उनके पुत्र को फोन पर फर्जी केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी मामले के वास्तविक तथ्यों और एंबुलेंस 1076 कॉल रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर एकपक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं.

शिकायत में संबंधित विवेचक से जांच हटाकर किसी स्वतंत्र व वरिष्ठ अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराने, घटना के समय मौके पर मौजूद डायल-112 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने, 1076 व एंबुलेंस कॉल रिकॉर्ड की डिजिटल जांच कराने तथा छात्र के नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय कानून के तहत राहत देने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जनहित और बेकसूर छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है.

कप्तानगंज में तैनात ANM पर गंभीर आरोप, DM से कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: कप्तानगंज में तैनात ANM पर गंभीर आरोप, DM से कार्रवाई की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Aug 2026 By Bhartiya Basti

घायल की मदद के लिए मोबाइल देने वाले 17 साल के छात्र पर FIR, मां ने DM-SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

कप्तानगंज क्षेत्र के  खोभा गांव में विवाद के बाद नाबालिग छात्र पर एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित मां सीता देवी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है. शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि केवल घायल की मदद के लिए मोबाइल फोन देने वाले छात्र को ही पुलिस ने आरोपी बना दिया है. शिकायतकर्ता सीता देवी पत्नी रामरूप,ने उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 24 जुलाई 2026 को गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. आरोप है कि उस समय स्कूल से लौट रहे उनके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ‘शिवा’ ने मानवीय संवेदना के तहत घायल युवती की बहन को एंबुलेंस और 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए अपना मोबाइल फोन दिया था.

शिकायती पत्र के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सलाह पर की गई इस मदद के बावजूद विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर थाना कप्तानगंज पुलिस ने बेकसूर छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.
पीड़िता सीता देवी ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि मुकदमे के विवेचक एसआई रवींद्र चंद्र यादव द्वारा उल्टे उनके पुत्र को फोन पर फर्जी केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी मामले के वास्तविक तथ्यों और एंबुलेंस 1076 कॉल रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर एकपक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं.

शिकायत में संबंधित विवेचक से जांच हटाकर किसी स्वतंत्र व वरिष्ठ अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराने, घटना के समय मौके पर मौजूद डायल-112 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने, 1076 व एंबुलेंस कॉल रिकॉर्ड की डिजिटल जांच कराने तथा छात्र के नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय कानून के तहत राहत देने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जनहित और बेकसूर छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mother-appeals-to-dm-sp-for-fair-investigation-against-17-year/article-25897
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है