हर्रैया में बाढ़-कटान का विधायक अजय सिंह ने लिया जायजा, 300 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का विधायक अजय सिंह ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों को गंभीरता से सुना. बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मौके पर 300 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई. विधायक ने कहा कि शेष प्रभावित परिवारों को भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की इस घड़ी में किसी भी परिवार को आवश्यक सहायता के लिए परेशान न होना पड़े. विधायक ने बाढ़ एवं कटान से हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा.

उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार अकेला नहीं है. सरकार पूरी मजबूती के साथ बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है. राहत सामग्री से लेकर नुकसान के मुआवजे तक प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराकर शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पात्र लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी, नायब तहसीलदार विक्रमजोत आनंद यादव, ग्राम प्रधान परशुराम निषाद, राम फूल निषाद, सुनील, सिधारे, वीरेन्द्र, राकेश, राम बलि, करिया, अखिलेश सिंह, मार्शल तिवारी, नीरज शुक्ला, अनूप सिंह, प्रिन्स शुक्ला, संदीप चौधरी, लवकुश चौधरी, निर्मल सिंह, आशु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Aug 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mla-ajay-singh-took-stock-of-flood-erosion-in-harraiya/article-25909
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है