युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार, युवाओं की भागीदारी, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
विकास कार्यों को नई दिशा देने का भरोसा
बैठक में युवाओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे. विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर विचार-विमर्श किया और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को प्रभावी बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस बात का संकेत है कि जनभागीदारी से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है.
विधायक ने कहा कि हर्रैया विधानसभा और पूरे जनपद का सर्वांगीण विकास, प्रत्येक नागरिक का सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध और हरित भविष्य का निर्माण उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने युवाओं से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग और समाजहित में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है