शिवपाल यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुभासपा सड़क पर, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ‘सुभासपा’  जिलाध्यक्ष मनोज राजभर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने गुरूवार को जिलाधिकारी औरं पुलिस अधीक्षक  को ज्ञापन सौंपकर पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के खिलाफ की जा रही कथित जातिसूचक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए संघर्ष करने वाले पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के लोगों के विरुद्ध कुछ राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा कथित रूप से लगातार जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ऐसी टिप्पणियों से समाज के वंचित वर्गों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अपमानित करना संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। साथ ही राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर कमजोर वर्गों को प्रताड़ित करने, धमकाने तथा सोशल मीडिया पर अभद्र एवं भड़काऊ भाषा का प्रयोग करने जैसी घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन देने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वृजभूषण मिश्र आदि  ने प्रशासन से मांग की कि जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करने वाले पूर्व मंत्री सपा नेता शिवपाल यादव, अन्य सपा कार्यकर्ता  सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली पोस्टों पर प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच, कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग किया।

डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें: डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

डीएम, एसपी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से  सुनील कुमार पाण्डेय, राजेश राजभर, दीपक यादव, चतुर्भुजी पाण्डेय, रामललित चौधरी, राहुल पाण्डेय, दीनानाथ चौधरी, विजय राजभर, रामपाल राजभर, आशीष राजभर, जगराम राजभर, सन्तोष राजभर, घनश्याम सोनकर, राहुल निषाद, बनवारी राजभर, सुरेश राजभर, रामललित राजभर, राजन,  सौरभ गोस्वामी, धर्मेन्द्र राजभर, कृष्ण कुमार राजभर के साथ ही सुभासपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Jul 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/memorandum-submitted-to-dm-sp-on-subhaspa-road-demanding-action-against/article-25827
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है