शिक्षा, पेपर लीक और फीस भरपाई के मुद्दे पर मेधा पार्टी का प्रदर्शन, PM को भेजा 9 सूत्रीय ज्ञापन
Leading Hindi News Website
On
बुधवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने छात्रों, नौजवानों के साथ शिक्षा, पेपर लीक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 की वापसी आदि के सवाल को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 9 सूत्रीय ज्ञापन भेजा.
ज्ञापन सौंपने के बाद मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने कहा कि मेधा द्वारा शिक्षा के बाजारीकरण, पेपर लीक, फीस भरपाई, वजीफा आदि सवालों को लेकर निरन्तर संघर्ष किया जा रहा है. जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रहेगा.
9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
प्रधानमंत्री को भेजे 9 सूत्रीय ज्ञापन में पेपर लीक करने वालों पर कठोर कार्रवाई के साथ सरकारी संस्थानों द्वारा परीक्षा कराने, यूजीसी रेगुलेशन 2026 की वापसी करते हुए यूनिवर्सिटी को विषाक्त वातावरण से सुरक्षित करने, मेधा पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शुक्ल पूर्व आईएएस के संघर्षों से हासिल दशमोत्तर कक्षाओं में फीस भरपाई एवं वजीफा का शत-प्रतिशत सुविधा उपलब्ध कराये जाने,चाहे शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सहायता प्राप्त सरकारी हो या गैर सहायता प्राप्त निजी शिक्षण-प्रशिक्षण हो, फर्जी एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे वापस कराये जाने, अनूसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को प्राथमिक से लेकर दशमोत्तर कक्षाओं में शून्य फीस पर दाखिला कराये जाने,
6 साल से 14 वर्ष तक के गरीब निर्धन परिवारों के पाल्यों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित कराये जाने, एक देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू कर प्राइवेट स्कूलों में साल दर साल किताबों के बदलाव एवं कापी किताब स्कूल ड्रेस जूता मोजा आदि पर जबरदस्त कमीशनखोरी पर रोक लगाने, जिन अभिवावकों की वार्षिक आय आठ तक है उनके बच्चे पच्चीस लाख की फीस किस प्रकार से भर सकते हैं या उनके बच्चे ऐसे शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में गरीबी के आधार पर शिक्षा से वंचित रहेंगे या सरकार उसका कोई समाधान करेगी, इसका स्पष्टीकरण करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही बाधा समाप्त किये जाने, भरत भूषण तिवारी बेलौटी भोजपुर बिहार हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी कर कड़ा दण्ड दिलाये जानें आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन देने के दौरान राहुल तिवारी, संजय प्रधान, कैलाश शर्मा, रूद्र आदर्श पाण्डेय, रामरीका पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, अरविन्द तिवारी, सूर्यकान्त तिवारी, राजेश मिश्र, अंशू चौरसिया, गौरवमणि तिवारी, विवेक पाल, गिरीश चन्द्र गिरी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Jul 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/medha-partys-protest-on-the-issue-of-education-paper-leak/article-25777
On
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।