उत्पीड़न के विरोध में कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि सन 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कृषक कुर्मी समाज पर बीजेपी के संरक्षित गुंडों द्वारा सबसे अधिक हत्या एवं अत्याचार किया जा रहा है. जिससे पूरे प्रदेश में कृषक कुर्मी समाज में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है. जिसमें पुलिस प्रशासन बीजेपी संरक्षित दबंगो के साथ सरकारी एजेंट की भूमिका निर्वहन कर रही है.
ज्ञापन में अनेक घटनाओं का उल्लेख करते हुये न्याय की मांग किया गया है जिसमें 25 मई को गोविंदपुर बनाम भुई, पट्टी, प्रतापगढ़ में दबंग राम आसरे तिवारी के लड़के अनिल तिवारी द्वारा कुर्मियों के उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज न होने, न्याय न मिलने, ग्राम सभा मुरैनी, थाना – संग्रामगढ़ कुंडा, प्रतापगढ़ में नल के पानी के निकास की नाली को लेकर कृषक कुर्मी परिवार पर लगभग 25 की संख्या में दबंग ठाकुरों द्वारा जानलेवा हमला कर राज बहादुर पटेल की हत्या कर दिये जाने, 20 मई को ग्राम बरियारपुर, थाना – कालिंजर, जनपद बांदा में अपना दल यस के पूर्व जिला अध्यक्ष मंगल पटेल के घर पर अंकित द्विवेदी निवासी – पयारी, थाना धर्मपुर, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश ने घर में घुसकर रेप करने का प्रयास करने, 23 मई को ग्रामसभा बहुदा, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली में कुर्मी कृषक परिवार के अपना दल यस के क्षेत्रीय नेता वेद प्रकाश पटेल की 23 मई की रात में अज्ञात गुंडों द्वारा हत्या कर दिये जाने सहित प्रदेश में घटित अनेक घटनाओं का उल्लेख करते हुये मामलों की जांच कर न्याय दिलाने की मांग मुख्य मंत्री से किया गया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है