भानपुर में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, किसान इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

किसान इंटर कॉलेज भानपुर में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक रोशनी पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं.
  प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के कुल 8 बालक एवं 4 बालिकाओं ने जिम्नास्टिक की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी.

प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.बालक वर्ग में छोटू ने प्रथम, अभिनव वरुण ने द्वितीय तथा सूफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में काजल प्रथम, ब्यूटी द्वितीय तथा सरगम तृतीय स्थान पर रहीं. विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रतियोगिता का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर गणेश कुमार पाण्डेय, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, हीरालाल, संजय पाण्डेय, अवधेश सिंह, राम सनेही प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Jul 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/kisan-inter-college-becomes-overall-champion-in-district-level-gymnastics/article-25843
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है